CBSE 12th Result 2026: 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने छुए 95%+, बोर्ड ने जारी किया पूरा डेटा

CBSE 12th Result 2026 Declared today: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट cbse.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। इस बार 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। देखें पूरा डेटा

CBSE 12th Result 2026 OUT: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और DigiLocker पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों के आंकड़े भी साझा किए हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से हमेशा की तरह इस बार भी टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन 90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या सामने आई है।

cbse 12th result 2026

17 हजार से ज्यादा छात्रों ने हासिल किए 95% से अधिक अंक

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। यह कुल परीक्षार्थियों का लगभग 0.97 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 94,028 रही, जो कुल छात्रों का करीब 5.32 प्रतिशत है।

End of Feed