CBSE 12 Supplementary Exams 2026: आज से शुरू हो रही हैं सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा, यहां देखें जरूरी गाइडलाइन

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई द्वारा आज से 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन और नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज यानी बुधवार, 29 जुलाई 2026 से आयोजित की जा रही हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की यह पूरी प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा में शामिल होने से पहले बोर्ड द्वारा जारी नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से समझ लें, ताकि उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बेहद ज़रूरी है।

CBSE 12 Supplementary Exams 2026

CBSE 12 Supplementary Exams 2026 (Photo - AI)

किन छात्रों को देनी होगी प्रैक्टिकल परीक्षा?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हर सप्लीमेंट्री उम्मीदवार के लिए यह परीक्षा देना आवश्यक नहीं है। यह केवल दो विशिष्ट श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें वह उम्मीदवार शामिल है, जिन्हें प्रैक्टिकल की परीक्षा दोबारा देने के लिए आवेदन किया है। यह छात्र थ्योरी की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनके थ्योरी के पुराने अंक ही अंतिम परिणाम जोड़े जाएंगे। दूसरे वह उम्मीदवार हैं, जिन्होंने प्रेक्टिकल और थ्योरी दोनों सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही दोनों परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

End of Feed