CBSE 10th Result 2024, CBSE Class 10th Result 2024 Date: सीबीएसई 10वीं परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2024) भी बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE 10th Result 2024
CBSE Class 10th Exam 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। बता दें कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में भारत और विदेश के 26 देशों में 39 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
CBSE 10th Result 2024 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट
बीते साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया और इस परीक्षा का रिजल्ट 12 मई को घोषित किया गया। वहीं, इस साल भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मई के दूसरे ता तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नही है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
How to download CBSE 10th Result 2024
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
