Who is topper Shardul Shekhar Vichare : कड़ी मेहनत, निरंतरता और खुद पर विश्वास हो तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। इस बात को साबित किया है महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे ने। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) जैसी कठिन परीक्षा में उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ICAI द्वारा घोषित CA इंटर मई 2026 के रिजल्ट में शार्दुल ने 531 अंक (88.50 प्रतिशत) हासिल कर देशभर में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की है।
शार्दुल शेखर विचारे
इससे पहले उन्होंने मई 2025 में आयोजित CA फाउंडेशन परीक्षा में 358 में से 400 अंक प्राप्त कर AIR 3 हासिल की थी। यानी उन्होंने शुरुआत से ही खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में शामिल कर लिया था। शार्दुल की यह सफलता अचानक नहीं आई है। शैक्षणिक उपलब्धियों का उनका रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं 12वीं बोर्ड में भी उन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें हर चरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
आज शार्दुल विचारे केवल एक टॉपर नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं जो CA जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का सपना देख रहे हैं। शार्दुल की यात्रा उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी बताती है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लगातार मेहनत, सही रणनीति और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही किसी भी विद्यार्थी को शिखर तक पहुंचा सकता है।
सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है। इस बार दोनों ग्रुप में शामिल 33 हजार से अधिक उम्मीदवारों में से केवल 8.47 प्रतिशत ही सफल हो सके। ऐसे कठिन मुकाबले में AIR 1 हासिल करना शार्दुल की असाधारण तैयारी और अनुशासन को दर्शाता है।
कैसा रहा रिजल्ट
CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और पूरे ग्रुप में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य होता है। मई 2026 के सेशन के पास प्रतिशत में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मई 2026 में दोनों ग्रुप्स का पास प्रतिशत 8.47% रहा है। जनवरी 2026 ये 9.39 % था। जबकि मई 2025 में दोनों ग्रुप्स का पास प्रतिशत 13.22% था।
