CA Foundation Result 2024: जारी होने जा रहा सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट रिजल्ट, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

CA Foundation Result 2024 Release Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org या फिर eservices.icai.org पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

CA Foundation Result 2024 Release Date: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org या फिर eservices.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CA Foundation Result 2024


CA Foundation Result 2024

CA Foundation Inter Result 2024 Date: सितंबर में हुई थी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 13 सितंबर, 15 सितंबर, 18 सितंबर और 20 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया गया। जबकि, पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। वहीं, सीए इंटर की परीक्षा 12 सितंबर, 14 सितंबर, 17 सितंबर, 19 सितंबर, 21 सितंबर और 23 सितंबर 2024 को हुई थी।

End of Feed