CA Final Result 2026 Today On caresults.icai.org, icai.org: सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Final May Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 18 जून 2026 को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी करने (CA Final Result) वाला है। बीते दिनों आईसीएआई ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी थी। जारी सूचना में कहा गया था कि, मई 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की फाइनल परीक्षा का परिणाम 18 जून 2026 की शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ICAI CA Final Result 2026 Today: आज जारी होने वाला है सीए फाइनल का रिजल्ट
ICAI CA Final Result 2026: कब हुई थी सीए फाइनल की परीक्षा
सीए फाइनल मई की परीक्षाएं 2 मई से 12 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यहां ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 मई को थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे चेक कर सकेंगे।
ICAI CA May 2026 Final Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे सीए फाइनल का रिजल्ट
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Enrollment Nmber व Password दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CA May 2026 Final Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- माता पिता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
CA Final Result 2026: सीए फाइनल का पास पर्सेंटेज
बता दें जनवरी 2026 सत्र में CA इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत कम रहा था। ग्रुप 1 में 1,05,526 उम्मीदवारों में से 14,733 सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 13.96% रहा। वहीं ग्रुप 2 में 69,477 उम्मीदवारों में से 10,798 अभ्यर्थी पास हुए और पास प्रतिशत 15.54% दर्ज किया गया। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि पासिंग प्रतिशत ठीक देखने को मिल सकता है।
