एजुकेशन

CA Final and Inter Toppers 2024: सीए फाइनल में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने लहराया परचम, 83.33% लाकर रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

ICAI CA Final and Toppers List 2024:सीए इंटर में दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 18.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, सीए फाइनल में दोनों ग्रुप में 19.88 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। सीए फाइनल में दिल्ली के रहने वाले शिवम मिश्रा ने टॉप किया है।

Image

ICAI CA Final Toppers

Photo : Times Now Digital

ICAI CA May Final and Toppers List 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीए इंटर में दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 18.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, सीए फाइनल में दोनों ग्रुप में 19.88 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। सीए फाइनल में दिल्ली के रहने वाले शिवम मिश्रा ने टॉप किया है। शिवम मिश्रा को 83.33 % मार्क्स प्राप्त हुए। वहीं, सीए इंटर में इस बार भिवाड़ी के रहने वाले कुशाग्र रॉय ने टॉप किया है। कुशाग्र को 89.67 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है।

CA Inter and Final Pass Percentage: कितने फीसदी हुए पास

सीए फाइनल में इस साल पहले ग्रुप में कुल 74,887 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 20,479 छात्रों को सफलता हासिल हुई। वहीं, दूसरे ग्रुप में 58891 छात्रों ने परीक्षा दी इनमें से 21408 पास हुए। वहीं, दोनों ग्रुप देने वालों की संख्या 35,819 थी जिनमें से 7122 यानी 19.88 फीसदी पास हुए हैं।

सीए इंटर में इस साल पहले ग्रुप में कुल 1,17,764 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 31,978 छात्रों को सफलता हासिल हुई। वहीं, दूसरे ग्रुप में 71,145 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 13,008 पास हुए। वहीं, दोनों ग्रुप देने वालों की संख्या 59,956 थी जिनमें से 11,041 यानी 18.42 फीसदी पास हुए हैं।

CA Final and Inter Toppers

CA Final Toppers List 2024: देखें टॉपर्स लिस्ट

रैंकछात्र का नाममार्क्सप्रतिशत
1शिवम मिश्रा50083.33%
2वर्षा अरोड़ा48080%
3किरण राजेंद्र सिंह47779.5%
3गिलमान सालिम अंसारी47779.5%
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड आकउंटेंट ऑफ इंडिया ने परिणाम घोषित किया। फाइनल परीक्षा में पहले और दूसरे स्थान पर दिल्ली के छात्र रहे अव्वल। शिवम मिश्रा ने पहला और वर्षा अरोड़ा ने दूसरा स्थान अर्जित किया।

ICAI CA Inter Toppers के नाम

ICAI Inter परीक्षा मई में कुल इस साल भिवाड़ी राजस्थान के रहने वाली कुशाग्र रॉय को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। कुशाग्र को कुल 538 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, रैंक 2 पर गो छात्रों का नाम है। इसमें युग सचिन करिया को 526 अंक मिले हैं। वहीं, यज्ञ ललित चंद्रक को भी 526 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर नई दिल्ली के रहने वाले मंजीत सिंह भाटिया का और मुंबई के हिरेश काशिरामका का नाम है। दोनों को 519-519 अंक प्राप्त हुए हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article