REET Result 2022: घोषित हुए राजस्थान रीट के परिणाम, reetbser2022.in पर चेक करें अपना रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:21 PM IST

BSER REET Result 2022 on reetbser2022.in: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने बीएसईआर से इस सप्ताह तक रीट का रिजल्ट जारी करने की मांग के बाद परिणाम जारी हो गया है। उनका कहना था कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो वह बीएसईआर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले महासंघ ने आंसर की को लेकर चेताया था, इसके अगले दिन उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी और अब रिजल्ट आ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस सप्ताह तक जारी हो जाएंगे रीट के परिणाम
  • रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी फाइनल आंसर की।
  • बीएसईआर ने 25 अगस्त तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के दिया था मौका।

REET Result 2022, reetbser2022.in: राजस्थान टीईटी परीक्षा REET को लेकर उम्मीदवारों की बढ़ती बेसब्री के बाद अब परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला को ट्वीट कर जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे। हालांकि शिक्षा विभाग BSER इस पर चुप्पी साधे हुए बैठा था लेकिन अब उम्मीदवारों को राहत मिली है। इससे पहले राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ का कहना था कि, यदि इस सप्ताह के अंत तक रीट का रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो वह, बीएसईआर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें इससे पहले महासंघ ने आंसर की को लेकर चेताया था, इसके अगले दिन उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि, इस हफ्ते के अंत तक रीट का रिजल्ट REET Result 2022 जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

REET Result 2022

रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट

End of Feed