BSEB STET Result 2023: 4 लाख उम्मीदवारों को है बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार, 10 सेकंड में ऐसे चेक करें नतीजे

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीईटी रिजल्ट भी आज यानी 3 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीईटी रिजल्ट भी आज यानी 3 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

BSEB STET Result 2023

BSEB STET Result 2023

Bihar STET Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट

बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 सितंबर को जारी की गई। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

End of Feed