BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने तीसरी सक्षमता परीक्षा की घोषणा कर दी है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सक्षमता 3 परीक्षा के लिए शिक्षक 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन अलग-अलग विषयों के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से पांचवीं तक में सामान्य विषय, उर्दू और बांग्ला के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि कक्षा 6 से 8 तक में 6 विषयों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता 3 परीक्षा के लिए शिक्षक 22 फरवरी से तक आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन करने के लिए शिक्षकों को कल यानी 12 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Bihar Sakshamta Pariksha 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन
- बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bsebsakshamta.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर BSEB Sakshamta Examination 3 Online Form 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Registration Here के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
BSEB Teacher Exam 2025: इस साल 61 विषयों के लिए परीक्षा
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि तीसरी सक्षमता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) मोड में होगी। अध्यक्ष ने बताया है कि सक्षमता परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल सक्षमता परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
