BSEB Bihar Board 2023: फर्जी स्टूडेंट्स को परीक्षा देने का नहीं मिलेगा मौका, फोटो खींच कर किया जाएगा मिलान

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 13, 2023, 01:54 PM IST

BSEB Bihar Board 2023 News Update: बिहार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे स्टूडेट्स सावधान हो जाएं, क्योंकि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बोर्ड सख्त कदम लेने जा रहा है। यदि आप भी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल हो रहे हैं, तो नए निर्देशों के बारे में जरूर पढ़ लें।

BSEB Bihar Board 2023 News Update: क्या आप बिहार बोर्ड की परीक्षाएं देने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइये क्योंकि बिहार बोर्ड सख्ती से परीक्षा का आयोजन करने वाला है। इस बार नकल या फ्रॉड करने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जो लोग अपने एडमिट कार्ड पर दूसरों को परीक्षाा हॉल में भेज देते हैं, उनके लिए नया अपडेट जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 2023 के दौरान फर्जी छात्र को आसानी से पकड़ने के लिए अहम कदम लिया जा रहा है।

bihar board 2023 news update

फर्जी स्टूडेंट्स को परीक्षा देने का नहीं मिलेगा मौका

नए अपडेट के अनुसार, बिहार में हर परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड से छात्रों की उपस्थिति पत्रक का मिलान किया जाएगा। इस दौरान यदि मिलान करने वाले को शक होगा कि छात्र फर्जी हो सकता है तो वह संबंधित छात्र की फोटो खींच कर बिहार बोर्ड को भेजेगा, ताकि इस तरह के फ्रॉड को रोका जा सके। इसके बाद बोर्ड तुरंत से फोटो का मिलान करेगा।

End of Feed