BSEB Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 Released: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें बीएसईबी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। यहां स्कूल अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB 12th Practical Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड
बोर्ड ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही इस पर अपना हस्ताक्षर व मुहर भी लगाना जरूरी है।
BSEB Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- intermediate.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्कूल का यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- छात्रों का एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ध्यान रहे स्कूल के प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र पर अपने हस्ताक्षर और स्कूल के मुहर के बाद छात्रों को उपलब्ध करवाना होगा।
BSEB12th Practical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- छात्रों का नाम
- माता पिता का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र के स्कूल का नाम
- स्कूल का कोड
- स्कूल का पता
- सब्जेक्ट वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम डेट
बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
