Bihar Board Result 2026 meet BSEB 10th Topper : बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस साल छात्राओं ने बाजी मारी है। यानी कि इस साल 2026 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का पासिंग प्रतिशत इस बार 81.79 रहा है। इस बीच बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। Bihar Board 2026 Matric Topper हैं- पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन प्रवीण। जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम पाया है। इस बार टॉपर्स को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और 2000 रुपये महीने की शानदार स्कॉलरशिप दी जा रही है। इस बार पहला स्थान पाने वाले टॉपर को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है। बाकियों को 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज परिणामों की घोषणा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में की। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर भी मौजूद रहे। परीक्षाफल वेबसाइट https://result.biharboardonline.org एवं https://matricbiharboard.com पर उपलब्ध है।
टॉपर्स में 57 छात्राएं शामिल
बताते चलें कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के आज जारी टॉप 10 मेधा सूची में 139 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 57 छात्राएं शामिल हैं। प्रथम 05 स्थान पर 13 परीक्षार्थी तथा रैंक 06 से 10 में 126 परीक्षार्थी हैं। आज जारी टॉपर सूची में 02 छात्राओं— सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही, वैशाली की सवर्न परवीन ने 492 अंक (98.4%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 15,10,928 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 7,84,871 छात्राएं एवं 7,26,057 छात्र थे। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में 4,43,723 विद्यार्थी (छात्र – 2,34,501 एवं छात्राएँ – 2,09,222) प्रथम श्रेणी में, 4,75,511 विद्यार्थी (छात्र – 2,25,011 एवं छात्राएँ – 2,50,500) द्वितीय श्रेणी में तथा 3,03,103 विद्यार्थी (छात्र – 1,35,676 एवं छात्राएँ – 1,67,427) तृतीय श्रेणी में पास हुए।
यहां देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट ...

BSEB Bihar Board 10th Toppers

BSEB Bihar Board 10th Toppers
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें... How to Download BIhar Board 10th result:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब BSEB Bihar Board 10th result 2026 Download के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड भरकर डीटेल्स को भरें।
- सबमिट करते ही आपको स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले साल 2025 में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं
- साक्षी कुमारी-489-97.80 फीसदी
- अंशु कुमारी-489- 97.80 फीसदी
- रंजन वर्मा-489- 97.80 फीसदी
दूसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी
- पुनीत कुमार सिंह-488- 97.60 फीसदी
- सचिन कुमार राम-488- 97.60 फीसदी
- प्रियांशु राज-488- 97.60 फीसदी
तीसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी
- मोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
- सूरज कुमार पांडेय-487- 97.40 फीसदी
- खुशी कुमारी-487- 97.40 फीसदी
- प्रियांशु रंजन-487 -97.40 फीसदी
- रोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
