BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 LIVE Updates: बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें अपडेट
BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 LIVE Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebmatric.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (Bihar Board 10th Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 LIVE Updates: बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें अपडेट
Bihar Board 10th Result 2025
बता दें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 15.68 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में होगा। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
How To Check BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025
