BSE Odisha 10th Admit Card 2025: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 12 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Admit Card 2025
BSE Odisha 10th Exam 2025: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Odisha Board 10th Admit Card 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ओडिशा बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha Board 10th Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान
ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
