Brain Teaser Tricky Question Math Puzzle: कई बार ऐसा होता है कि हमारे आंख के सामने दिखने वाला सवाल आसान लगता है लेकिन उसको सॉल्व करने में दिमाग चकरा जाता है। आपने केवल मनोरंजन के लिए गणित के कठिन प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया होगा। तो अगर आपको लगता है कि आप इस विषय में निपुण हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक वायरल गणित प्रश्न है जो आपके दिमाग की परीक्षा लेगा. क्या आप इसे हल करने के लिए तैयार हैं?
Quiz Maths Questions
अब तक आपने नजरों को भ्रमित करने वाली पहेलियां सॉल्व की हैं, लेकिन आज जो पहेली आपके सामने है, उसमें शुद्ध तौर पर आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है। देखने के बाद आपको भले ही थोड़ा कनफ्यूजन हो लेकिन ये सवाल अगर मैथ्स के बेसिक नियमों को याद करके सॉल्व करेंगे, तो झट से उत्तर तक पहुंच जाएंगे।
Quiz Maths Questions
यहां दिए गए सवाल से मिलते जुलते सवाल प्रतियोगिता परीक्षाओं में जरूर पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में ऐसे सवाल जरूर होते हैं। इन सवालों पर आप जितनी प्रैक्टिस करेंगे उनमें उतना कम समय लगेगा। ऐसा ही सवाल आप नीचे दिए तस्वीर में देख सकते हैं।
क्या होगा आंसर?
इस सवाल को सिंपल मैथ्स के लॉजिक से सॉल्व करना है। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को ध्यान से समझें-
- सबसे पहले लाइन में 2+3= 95 है, जिसमें 2+3=5 और 3x3=9 करने के बाद 9 और 5 को मिलाकर 95 लिखा गया है।
- इसी पैटर्न पर दूसरे लाइन में 4+5=259 हैं, जिसमें 4+5=9 औक 5x5= 25 को मिलाकर 259 बना है।
- अंत में सॉल्व करते समय सबसे पहले 8+9=17 कर लेंगे।
- इसके बाद 9x9= 81 कर लेंगे।
- अब दोनों को मिलाकर 8117 फाइनल आंसर होगा।
