BPSC TRE 4 Notification: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 15/2026 में दी गई है।
बिहार में शिक्षकों के 32,388 पदों पर भर्ती,
BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन (BPSC TRE 4 Online Apply) की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।
BPSC TRE 4 Date
आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 है। यानी अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के साथ शुल्क भुगतान की तारीख का भी ध्यान रखना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापक के 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। (BPSC TRE 4 Online Form) अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के अनुसार पदों से जुड़ी पात्रता, जरूरी योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार BPSC की वेबसाइट पर जाएं। वहां TRE-4.0 भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
