BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Date: इस तारीख को होगी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Release Date (बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें): बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी होगा।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Release Date (बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें): बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी टीआरई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

BPSC TRE 3.0 Exam Date 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई और 22 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक होगी। वहीं, 22 जुलाई को परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed