BPSC DSO/AD Answer Key 2025 Released On bpsc.bihar.gov.in: बीपीएससी डीएसओ/एडी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC DSO/AD Answer Key 2025) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर (BPSC DSO/AD Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BPSC DSO/AD Answer Key 2025 Released: यहां डाउनलोड करें बीपीएससी डीएसओ एड की आंसर की
BPSC DSO/AD Answer Key 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 47 डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन किया गया है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC DSO/AD Answer Key 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC DSO/AD Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSC DSO/AD Answer Key: आंसर पर की जाएगी समीक्षा
यहां प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया है। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर दिए गए उत्तर में किसी प्रकार का कोई संदेह है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। एक्सपर्ट द्वारा प्रश्न व उत्तर पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।
BPSC DSO/AD Result 2025 Date: कब जारी होगा रिजल्ट
बीपीएससी डीएसओ/एडी के रिजल्ट की बात करें तो कयास लगाया जा रहा है कि नतीजे का ऐलान सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। हालांकि अभी बीपीएससी ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
