BPSC DSO AD Mains Result 2026: बीपीएसी डीएसओ एडी रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, 124 छात्र इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

BPSC DSO AD Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा डीएसओ और एडी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कर दी गई है। उम्मीदवार अपना परीणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC DSO AD Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक (DSO/AD) के पदों पर आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बीपीएसी ने मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपने परीक्षा रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC DSO AD Mains Result 2026

BPSC DSO AD Mains Result 2026 (Photo - AI)

कब और कितने पदों के लिए हुई थी परीक्षा?

बीपीएससी द्वारा डीएसओ और एडी मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया गया था। लंबे इंतजार के बाज 11 अगस्त को रिजल्ट की घोषणा की गई है। इस परीक्षा में 483 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 124 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा और इटंरव्यू का आयोजन 47 पदों को भरने के लिए किया गया है।

End of Feed