BPSC 67th Mains Admit Card 2022: इस दिन जारी होगा बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 29, 2022, 06:27 AM IST

BPSC 67th Mains Exam Date 2022, BPSC 67th Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी होने वाला है, बता दें, परीक्षा दिसंबर में होनी है। जानें रुझानों के अनुसार, बीपीएससी कितने दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है।

Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Mains 2022 Admit Card जल्द ही जारी होने वाला है। ज्ञात हो, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 से 31 दिसंबर को होना है, बिहार राज्य की सबसे चर्चित परीक्षाओं में से एक बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के आप bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड लिंक पा सकेंगे।

Bpsc 67th  Mains Admit  Card 2022

बीपीएससी 67वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2022

बता दें, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया गया था जबकि 26 नवंबर को बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक 2022 का एडिशनल रिजल्ट जारी किया गया था। अब अगला प्रोसेस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होना बचा है।

End of Feed