BPSC ASO रिजल्ट 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 10 सितंबर, 2025 को हुई प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 60,517 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 668 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें अब सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज, यानी मेन परीक्षा में शामिल होना होगा। कमीशन जल्द ही मेन परीक्षा की तारीखों और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में एक डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस भर्ती के जरिये एएसओ के खाली 41 पदों को भरा जाना है।
BPSC ASO Prelims Result 2025
रेगुलर चेक करें वेबसाइट : BPSC ASO Result 2025 Out
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी अपडेट को मिस न करने के लिए वे रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। यह भर्ती अभियान असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 41 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
कैसे चेक करें रिजल्ट : How to check and download BPSC ASO Result
सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर Result: Assistant Section Officer (ASO) प्रीलिम्स एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपको एक पीडीएफ नजर आएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिनका चयन हुआ है।
आप अपना रोल नंबर भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको Ctrl+F दबाना होगा।
अगर स्क्रीन पर आपको अपना रोल नंबर नजर आ रहा है तो आपने एग्जाम पास कर लिया है और आपका चयन हो चुका है।
बताते चलें कि जिन अभ्यर्थियों ने प्री एग्जाम पास किया है, उन्हें अब अगले चरण में शामिल होना होगा और इसके लिए आयोग जल्द ही अधिसूचना भी जारी करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें और देखें ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस ना हो।
