BPSC 72nd Prelims Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ अपरिहार्य कारणों से आगामी 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। बता दें कि अभी परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान किया जाएगा। जो अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे, उन्हें अब परीक्षा की नई तिथियों के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। बीपीएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द ही परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया जाएगा।
BPSC 72nd Prelims Exam Postponed (Photo - AI/newsroom Verified)
पहले भी हुई परीक्षा स्थगित
यह पहली बार नहीं है कि बीपीएससी द्वारा 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जाना था। लेकिन उस दौरान भी कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया, जो 25 अक्टूबर को आयोजित की जानी थी। लेकिन अब परीक्षा 25 अक्टूबर को भी आयोजित नहीं की जाएगी, क्योंकि आयोग द्वारा इसे पोस्टपोर्न करने का फैसला लिया गया है।
| विवरण | अपडेट जानकारी |
| आयोजक संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| परीक्षा का नाम | 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा |
| पूर्व निर्धारित तिथि | 25 तारीख (अब स्थगित) (जल्द नई तिथियों की होगी घोषणा) |
| नई परीक्षा तिथि | आयोग द्वारा जल्द घोषित होगी |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन (OMR सीट आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
अभ्यार्थियों को मिला अतिरिक्त समय या बढ़ी टेंशन
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा के एक बार स्थगित होने के कारण कई उम्मीदवारों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिला है तो वहीं कई अभ्यार्थी की चिंता बढ़ी है। बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यार्थी राजन का कहना है कि 26 जुलाई की परीक्षा के स्थगित होने के बाद परीक्षा की तैयारी ढ़ीली हो गई। मानों पढ़ाई के लिए मोटिवेशन खत्म हो गई है। तैयारी अभी भी की जा रही थी, लेकिन जिस तेजी और प्लान के साथ पहले हो रही थी, अब वैसे नहीं हो पा रही है। 25 अक्टूबर की परीक्षा के स्थगित होने से भी ऐसा ही हो रहा है। एक बार फिर पढ़ाई के लिए मोटिवेशन खत्म होता नजर आ रहा है।
यह कहना गलत नहीं है कि परीक्षा के स्थगित होने के बाद से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए और अधिक समय मिलता है। लेकिन यह भी सच है कि कई उम्मीदवार परीक्षा के बार-बार स्थगित होने के कारण पढ़ाई कर तैयारी करने की मोटिवेशन खो देते हैं। ऐसे में जहां शुरुआती दौर में परीक्षा पास करने की उनकी संभावना 90 प्रतिशत होती है, वह घट कर 50 तक पहुंच जाती है।
