Bihar Public Service Commission BPSC 69th Combined (Preliminary) Competitive Examination Exam question paper आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी और इसमें सामान्य अध्ययन पर एक ही पेपर शामिल था। उम्मीदवार यहां से आधिकारिक प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा
BPSC 69th PT 2023: आयोग ने अभी सीरीज-A का पेपर जारी किया है। जल्द ही बाकी प्रश्नपत्र की भी आंसर की जारी कर दी जाएंगी। बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 73 अभ्यर्थियों के आसपास लोगों ने इस परीक्षा को दिया था।
कब आएगा बीपीएससी 69वीं पीटी का रिजल्ट
बीपीएससी 69वीं पीटी का रिजल्ट डेट अभी फिक्स नहीं है, लेकिन मिली एक सूचना के अनुसार, बीपीएससी 69वीं पीटी का रिजल्ट 2023 को साल के अंत तक में जारी किया जाएगा। (69th BPSC Pre Question Paper PDF) परीक्षा के लिए राज्य भर में 488 केंद्र बनाए गए थे, सभी जगह सुरक्षित रूप से पेपर का आयोजन किया गया है।
69th BPSC Pre Question Paper PDFs - Direct Link for BPSC 69th PT Booklet
बीपीएससी 69वीं पीटी की आंसर-की कैसे करें चेक
- आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं (आंसर की जारी होने के बाद)
- होम पेज पर BPSC 69th PT 2023 Answer key पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
- अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर होंगा, जिसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
क्या रही अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया
बीपीएससी 69वीं पीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पैटर्न जाना समझा था, लेकिन इस बार समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। कई ने बताया कि एनसीईआरटी बुक्स का अध्ययन काफी फायदेमंद रहा। एक्सपर्ट के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 90 से 95 तक जा सकता है।
