LIVE

UP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, नोट करें तारीख और समय

UP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बता दें, Up Board 2023 Result को इस बार जल्दी जारी किए जाने की योजना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 23, 2023, 11:49 IST
Follow on Google News
UP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, नोट करें तारीख और समय

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस साल जल्दी जारी हो जाएगा, बता दें, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया का भी काम तेजी से पूरा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जैसे ही इन यूपी बोर्ड 2023 परिणाम (UPMSP Class 10th 12th Result) की घोषणा करेगा, सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर जानकारी दी जाएगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन रिजल्ट को upresults.nic.in से देखा सकेगा।

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE! Check Marks here

यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट कब होंगे जारी? मीडिया ​के अनुसार, 27 अप्रेल को रिजल्ट जारी होगा, लेकिन हम लगातार शिक्षा परिषद की तरफ से आने वाली आधिकारिक जानकारी को ट्रैक कर रहे हैं, ताकि सटीक जानकारी जल्दी दे सकें।

UP Board 10th, 12th Result 2023 Direct Link | UPMSP Result 2023 Latest update

APR 15, 2023 17:23 IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Live - छात्र यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक करें। किसी अन्य वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ना देखें। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

APR 15, 2023 17:06 IST

UP Board Result LIVE - यहां देख सकेंगे सबसे पहले अपडेट

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले छात्रों को नोटिफिकेशन जारी कर सूचित करता है। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट जारी करने से पहले सूचित किया जाएगा। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आप सबसे पहले चेक कर सकेंगे।

APR 15, 2023 16:50 IST

UP Board Class 10th Result LIVE - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा से लेकर कॉपियों का मूल्यांकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में आयोजित की गई थी। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में धांधलेबाजी की कोई भी गुंजाइश नहीं थी।

APR 15, 2023 16:36 IST

UP Board class 10th Result LIVE - इस लिंक पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in

APR 15, 2023 16:13 IST

Sarkari Result 2023 Live - स्टेप बाय स्टेप ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2023 / UP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना Roll Number व अन्य जानकारी दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

APR 15, 2023 15:46 IST

UP Board 10th Result LIVE - एसएमएस के माध्यम से ऐसे चेक करें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने के लिए विकल्प देता है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं। यहां UPMSP10 या UPMSP12 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

APR 15, 2023 15:21 IST

CBSE Board 12th Result LIVE - बोर्ड परीक्षा में पिछली बार से अधिक छात्र

बता दें इस बार पिछली बार की तुलना में 6.74 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि करीब 4 लाख छात्र परीक्षा के लिए शामिल नहीं हुए थे। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

APR 15, 2023 15:09 IST

UP Board 10th Result LIVE - लाखों छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

बता दें इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 10वीं की परीक्षा के लिए  31 लाख 16 हजार 458 छात्र शामिल थे। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 50 हजार 857 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

APR 15, 2023 14:48 IST

UP Board Result 2023 LIVE - ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले upresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर UP Board 10th Results 2023 या UP Board 12th Results 2023 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

APR 15, 2023 14:36 IST

UP Board 12th Result Live - यहां चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

APR 15, 2023 14:26 IST

UP Board Result LIVE - 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) जल्द ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। हाल ही में बोर्ड के एक करीबू सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

APR 15, 2023 14:08 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इसके बाद एक्टिव होगी यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। बता दें कि नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इसके बाद ही रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी।

APR 15, 2023 13:46 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 12वीं में किसने मारी बाजी

बीते साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, योगेश प्रताप सिंह और अंशिका यादव 95% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बाल कृष्ण ने 94% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

APR 15, 2023 13:24 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट से पहले ये होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट से कुछ दिन पहले ही रिजल्ट की डेट जारी कर देगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

APR 15, 2023 13:09 IST

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - कब मिलेगी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगी क्योंकि स्टूडेंट्स को यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
 

APR 15, 2023 13:06 IST

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है कि नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

APR 15, 2023 13:03 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - क्या एक साथ आएगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट एक साथ भी जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

APR 15, 2023 13:00 IST

UP Board Result 2023 LIVE - बोर्ड सचिव ने जारी की सूचना

बोर्ड सचिव ने ट्वीट कर कहा, 'बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करने वाले ठगों की फोन कॉल से सावधान रहें। अपनी सतर्कता और आपके सहयोग से हम इन अराजक तत्वों के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।'

APR 15, 2023 11:45 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इससे कम अंक मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

APR 15, 2023 11:26 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इस बात का रखें खास ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें भी वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य फर्जी खबरों पर भरोसा न करें।

APR 15, 2023 11:07 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिजल्ट

कई बार यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

APR 15, 2023 10:47 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 3.19 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

जारी सूचना के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की 3.19 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1.40 लाख से अधिक परीक्षकों ने किया। इस साल बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का काम समय से पहले ही पूरा कर लिया गया था और अब रिजल्ट की तैयारी तेजी से की जा रही है।

APR 15, 2023 10:22 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

upresults.nic.in
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in

APR 15, 2023 10:06 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स के मन में बस एक सवाल

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर up board ka result kab jari hoga, बता दें कि नतीजे अप्रैल के अंत में जारी किए जानें की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट की सही डेट अभी तक नहीं साझा की गई है।

APR 15, 2023 09:54 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults,nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। जिसे चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

APR 15, 2023 09:25 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बीते साल पास हुए इतने स्टूडेंट्स

बीते साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 2410971 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 2237578 को ही सफल घोषित किया गया था। बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं, जिनका रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जाएगा।

APR 15, 2023 09:05 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर

Rank 1 - प्रिंस पटेल - 97.67
Rank 2 - संस्कृति ठाकुर, किरण कुशवाहा - 97.50
Rank 3 - अनिकेत शर्मा - 97.33

APR 15, 2023 08:43 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की डेट फिलहाल नहीं जारी की गई है। हालांकि, ऐसे संभावना है कि नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जार कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

APR 15, 2023 08:31 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एक साथ आएगा 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग जारी किया जा सकता है। हालांकि, 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

APR 15, 2023 08:05 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 1.40 लाख से अधिक परीक्षकों ने किया मूल्यांकन

जारी सूचना के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की 3.19 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1.40 लाख से अधिक परीक्षकों ने किया। इस साल बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का काम समय से पहले ही पूरा कर लिया गया था और अब रिजल्ट की तैयारी तेजी से की जा रही है।

APR 15, 2023 07:44 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ये होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। बता दें कि नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी।

APR 15, 2023 07:22 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इससे कम नंबर मिलने पर हो जाएंगे फेल

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि बोर्ड की तरफ से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

APR 15, 2023 07:06 IST

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की डेट जल्द ही घोषित की जा सकती है। बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। जिसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

APR 15, 2023 06:52 IST

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

APR 15, 2023 06:31 IST

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है कि नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

APR 15, 2023 06:03 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - साइबर ठगों से रहें सावधान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2023 की तारीख घोषित कर सकता है। इसी बीच बोर्ड ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों दोनों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है।

APR 15, 2023 06:03 IST

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कैसा रहा बीते साल का रिजल्ट

बीते साल यूपी बोर्ड 12वीं के लिए 2410971 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 2237578 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए। बता दें कि साल 2022 में 12वीं का पास प्रतिशत 85.33% दर्ज किया गया था।

APR 15, 2023 05:56 IST

UP Board Class 10, 12 result 2023: यूपी बोर्ड की आधिकारिक डेट

UP Board Class 10, 12 result 2023: यूपी बोर्ड परिणाम 2023 की तारीख पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। बोर्ड द्वारा घोषित तिथि और समय को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हालांकि, यूपी बोर्ड सचिव ने सूचित किया है कि परिणाम 27 अप्रैल, 2023 तक घोषित किए जाएंगे। 

APR 14, 2023 23:43 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023: यूपी बोर्ड डेट और टाइम का है इंतजार

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय का इंतजार है। उम्मीदवार यहां बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने पर परिणाम जारी करने की तारीख और समय की जांच कर सकते हैं।

APR 14, 2023 22:54 IST

UP Board 2023 Results: एक ही दिन जारी हो सकते हैं कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

UP Board 2023 Results LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 बीते सालों की तरह एक ही दिन जारी होने की उम्मीद है। यूपीएमएसपी की ओर से परिणामों की घोषणा से पहले डेट और समय की सूचना दी जाएगी।

APR 14, 2023 21:54 IST

UP Board result 2023: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UPMSP की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध Results 2023 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
जरूरी विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

APR 14, 2023 21:07 IST

UP Board Result 2023: 58 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

UP Board Result 2023: इस साल राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 58 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

APR 14, 2023 20:40 IST

UP Board Result 2023 LIVE: बीते सालों का पास प्रतिशत

UP Board Result 2023 LIVE: बीते साल कुल 88.18 प्रतिशत उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की थी और कुल छात्रों में से 85.33 फीसदी ने 12वीं की परीक्षा पास की थी।

APR 14, 2023 19:36 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 की डेट और टाइम का इंतजार है। उम्मीदवार यहां बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने पर परिणाम जारी करने की तारीख और समय की जांच कर सकते हैं।

APR 14, 2023 18:44 IST

Uttar Pradesh Board Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड पासिंग क्राइटीरिया

Uttar Pradesh Board Result 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 को पास करने के लिए सभी उपस्थित छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

APR 14, 2023 18:08 IST

UP Board 10th, 12th Result 2023: UPMSP कब तक जारी करेगा रिजल्ट?

UP Board 10th, 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से 27 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम 2023 को जारी किया जाएगा।

APR 14, 2023 17:34 IST

UP Board Class 10th, 12th Result: 3.19 करोड़ आंसर शीट का हुआ मूल्यांकन

UP Board Class 10th, 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए 143933 परीक्षक नियुक्त किए हैं। मूल्यांकन टीम की ओर से कुल मिलाकर 3.19 करोड़ आंसर शीट के लिए जांच की जाएगी।

APR 14, 2023 17:05 IST

UP Board Result 2023 LIVE: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

UP Board Result 2023 LIVE: सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Results 2023 लिंक को क्लिक करें।
यहां से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं लिंक क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना जरूरी विवरण दर्ज करें और सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका यूपी बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड भी कर लें।
आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

APR 14, 2023 16:32 IST

UP Board Exam Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड के अध्यक्ष ने क्या कहा?

UP Board Exam Result 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से इस बारे में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि छात्रों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें।

APR 14, 2023 16:10 IST

UP Board Exam Result 2023 LIVE: क्या यूपी बोर्ड परीक्षा का नगर निकाय चुनाव से है संबंध?

UP Board Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित करने से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चुनाव नगर निकाय चुनाव को देखते हुए कथित तौर पर चुनाव आयोग से अनुमति लेने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता में बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

APR 14, 2023 15:46 IST

UP Board Results 2023 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग से अनुमति?

UP Board Results 2023 LIVE: यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षाओं 2023 का रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चुनाव आयोग से अनुमति लेने पर विचार कर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसी वजह से यूपी बोर्ड रिजल्ट की प्रक्रिया में देरी हो रही है।

APR 14, 2023 15:24 IST

UPMSP UP Board Results 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर जल्द आएगी डेट

UPMSP, UP Board Results 2023 LIVE: यूपीएमएसपी यानी उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के रिजल्ट को लेकर डेट घोषित की जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम साल 2023 को सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से देख सकेंगे।

APR 14, 2023 14:45 IST

UP Board 2023: ऐसे चेक करें 10th रिजल्ट 

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर यूपी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें और आवश्यक विवरण भरें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
यूपी 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

APR 14, 2023 14:06 IST

Up Board Sarkari Result live - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब व कैसे चेक करें

कब व कैसे चेक करें यूपी बोर्ड के नतीजे? बता दें, बोर्ड जल्द ही इस बारे में सूचना दे सकता है, लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो जान लें कि यूपी बोर्ड के सचिव Dibyakant Shukla ने ट्वीट करके बताया है कि ''मीडिया में चल रही सारी तारीख फर्जी है।''
यूपी बोर्ड के छात्र जो जानना चाह रहे हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10 कब आएगा? या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

APR 14, 2023 13:27 IST

Up Board 2023 Result Live Update - आ गए आधिकारिक संकेत

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी आई है,  यूपी बोर्ड के सचिव दिब्याकांत शुक्ला ने कहा है कि — यूपी बोर्ड 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि के संबंध में विभिन्न अनधिकृत स्रोतों से प्रचारित सूचनाएं केवल अफवाह है। परीक्षा परिणाम की तिथि के संबन्ध में यथासमय अवगत करा दिया जाएगा।

APR 14, 2023 12:49 IST

upresults.nic.in - क्या अप्रेल में ही आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम?

Uttar Pradesh board exam results को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस साल जल्दी रिजल्ट जारी करेगा, माना जा रहा है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित हो सकता है। फिलहाल, यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आप upresults.nic.in से परिणाम देख सकेंगे।

APR 14, 2023 12:25 IST

Up Board 2023 Result Live Update -जल्द जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

स्थानीय रिपोर्टों की मानें, तो यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए समय व दिन की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। यूपी बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जैसे ही जारी होंगे, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक शेयर किया जाएगा। UPMSP की तरफ से आने वाली हर खबर के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

APR 14, 2023 11:25 IST

UP Board 2023 Result: चेकिंग के लिए 1,43,933 शिक्षकों की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए। इसमें 10वीं कक्षा की लगभग 1.86 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं और 12वीं कक्षा की 1.33 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। इस बार तेजी से काम चल रहा है, जल्द ही रिजल्ट को लेकर आधिकारिक खबर आ सकती है।

APR 14, 2023 11:02 IST

आधिकारिक ट्विवीट पर डालें एक नजर

Dibyakant Shukla ने अपने ट्विवीट में कहा
यूपी बोर्ड 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि के संबंध में विभिन्न अनधिकृत स्रोतों से प्रचारित सूचनाएं केवल अफवाह है। परीक्षा परिणाम की तिथि के संबन्ध में यथासमय अवगत करा दिया जाएगा।

APR 14, 2023 10:39 IST

Up Board 2023 Result Live Update - कॉपी की जांच पूरी, जानें कब आएंगे रिजल्ट

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) ने अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, मीडिया में तरह तरह की तारीखें बताई जा रही हैं, ऐसे में भ्रमित होने से बचिए और लेटेस्ट व पुख्ता जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहिए। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 पर जल्द ही सूचना आएगी।

APR 14, 2023 10:02 IST

यूपी बोर्ड के परिणामों की तारीख और समय

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 27 अप्रैल, 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइटों, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के अंतिम परीक्षा परिणाम प्रकाशित करेगा। यूपी बोर्ड के परिणामों की तारीख और समय जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।

APR 14, 2023 07:24 IST

Up Board 2023 Result Live Update - प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रिजल्ट के लिंक ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक्टिवेट हो जाएंगे। लेटेस्ट जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

APR 14, 2023 07:23 IST

Up Board 2023 Result Live Update - 4 मार्च को खत्म हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। यूपी बोर्ड के छात्र जल्द ही परिणाम को लेकर आधिकारिक जानकारी देख सकेंगे।

APR 14, 2023 07:23 IST

Up Board 2023 Result Live Update - इन दो वेबसाइट से देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है, इन रिजल्ट को दो आधिकारिक साइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल  पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।