LIVE

Atiq Ahmed Death News: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक और अशरफ

Atiq Ahmed Death News: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक और अशरफ
Atiq Ahmed Death News: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक और अशरफ

Atiq Ahmed Death News in Hindi: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के तीनों हत्यारों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि तीनों हत्यारे मीडियाकर्मी बनकर आए थे और मौका मिलते ही अतीक और उसके भाई को गोलियों से भून दिया था। अतीक के हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी के रूप में की गई है। इन हत्यारों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने अतीक अहमद को इसलिए मार डाला क्योंकि वे मशहूर होना चाहते थे। तीनों लोग छोटे-मोटे अपराधी थे, जिनके खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अतीक और अशरफ के गिरोह का सफाया कर राज्य में अपना नाम और पहचान बनाना चाहते हैं और इसका फायदा उन्हें भविष्य में जरूर मिलेगा। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़ें इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स:

APR 16, 2023 20:43 IST

सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक और अशरफ

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ, जिनकी कल पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, को प्रयागराज में दफनाया दिया गया है।
APR 16, 2023 19:57 IST

अतीक अहमद, अशरफ के शव परिजनों को सौंपे गए

अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उनके शवों को अंतिम संस्कार के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया है।
APR 16, 2023 19:46 IST

कुछ देर में होगा सुपुर्द ए खाक

अतीक अहमद और उसके भाई का शव कब्रिस्तान पहुंच गया है। कुछ ही देर में दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा।
APR 16, 2023 19:02 IST

सभी शूटरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दे दिया है।
APR 16, 2023 18:15 IST

कड़ी सुरक्षा के बीच 3 शूटरों को जिला कोर्ट लाया गया

सभी शूटरों - जिनकी पहचान लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्या के रूप में हुई है - को जिला अदालत में पेश किया गया है।
APR 16, 2023 18:15 IST

यूपी सरकार ने भाई अतीक अहमद की हत्या की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ की हत्या की जांच के लिए रविवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया।
APR 16, 2023 17:31 IST

अतीक, अशरफ के शवों को कोल्विन अस्पताल लाया गया

सूत्रों के मुताबिक, अतीक और अशरफ के शवों को एक्स-रे के लिए वापस कॉल्विन अस्पताल लाया गया है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा।
APR 16, 2023 16:57 IST

किसी को भी संविधान से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे। हमारा इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है।
APR 16, 2023 16:15 IST

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

अतीक अहमद और उसके भाई की हत्याओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह "अराजकता और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के पतन से हैरान हैं"।
APR 16, 2023 15:56 IST

कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए 5 आईपीएस भेजे गए प्रयागराज

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। 5 आईपीएस अफसरों को भेजने का फैसला मुख्यमंत्री की बैठक के बाद लिया गया।
APR 16, 2023 14:27 IST

कई दिनों से पत्रकार बनकर रेकी कर रहे थे अतीक के हत्यारे

अतीक और उसके भाई अशरफ के हत्यारों ने बताया कि हमने लोकप्रिय होने के लिए अतीक और उसके भाई की हत्या की। हम उन दोनों को कई दिनों से मारने की योजना बना रहे थे। जब सामने आया कि दोनों भाईयों को हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय पत्रकार बनकर पत्रकारों में शामिल हो गए।
APR 16, 2023 12:51 IST

अतीक हत्याकांड पर विपक्ष का हल्लाबोल

अतीक अहमद हत्याकांड पर विपक्ष ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सपा नेता अखिलेश यादव से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक इस हत्याकांड पर सवाल खड़े कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को जहां अपराध प्रदेश कहा है, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश नहीं रहा।
APR 16, 2023 11:48 IST

कपिल सिब्बल ने असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, एक नौजवान लड़का (असद) जिसकी उम्र 19 साल है, वह देश की सुरक्षा को कैसे खतरे में डाल सकता है? यदि आप उसे पकड़ना चाहते, तो उसके पैर पर गोली मारते और मुकदमा चलाते। उन्होंने कहा, आप उसे क्यों मारना चाहते हो?
APR 16, 2023 11:15 IST

मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे अतीक के हत्यारे

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें, शनिवार रात दोनों की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद तीनोंं आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
APR 16, 2023 10:40 IST

तीन बजे डीजीपी की प्रेस कॉफ्रेंस

अतीक-अशरफ हत्याकांड सिलसिले में तीन बजे उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। बता दें, दोनों माफिया भाईयों की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
APR 16, 2023 10:37 IST

लखनऊ जेल में बंद अतीक का लड़का उमर बेहोश

अतीक-अशरफ हत्याकांड के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पिता और चाचा की हत्या की खबर सुनकर लखनऊ जेल में बंद अतीक का बेटा उमर बेहोश हो गया है।
APR 16, 2023 09:59 IST

उमेश पाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अतीक और अशरफ अहमद की हत्या के बाद उमेश पाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उमेश पाल के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
APR 16, 2023 09:52 IST

कासगंज का रहने वाला है अतीक का शूटर

सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर अतीक और अशरफ के तीन हत्यारोपियों में से एक अरुण मौर्य कासगंज जनपद के थाना सोरों छेत्र के गंगा की कटरी के बघेला पुख़्ता गांव का रहने वाला है। ये इस गांव में अपने चाचा चाची के यहां रहता है। बताया जा रहा है कि अरुण मौर्या ने दिल्ली में एक मुस्लिम लड़की से शादी की है। इसके पिता का नाम हीरा लाल मौर्या है और इसके माता-पिता की मौत हों चुकी है।
APR 16, 2023 09:18 IST

अतीक पर गोली चलाने वाले शूटर के पिता आए सामने

APR 16, 2023 08:32 IST

ओवैसी ने मांगा सीएम योगी से इस्तीफा