SSC GD Constable Result 2021: जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम इस समय तक होने वाले हैं जारी, ऐसे करें चेक
SSC GD Constable Result 2021: Staff Selection Commission (SSC) जल्द ही GD Constable 2021 Result घोषित कर सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होते ही आपको डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 अपडेट की बात करें तो अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 जारी की गई है जिस पर आपत्ति करने का मौका दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्ति के आधार पर एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की (ssc gd constable final answer key) जारी की जाएगी।
SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की कैसे देखें? एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट डेट जैसे तमाम सवालों के जवाब के लिए यहां अपडेट दिए जाएंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम या जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े किसी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार यहां विजिट करते रहें। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर काम करने का मौका मिलेगा।
SSC GD Constable Result 2021 Direct Link: How to Check marks
सीबीई परीक्षा हो चुकी है, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन, आवेदन पत्र जारी होने की तारीख, एडमिट कार्ड, रिक्ति, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न के बारे में जानने के लिए यहां बने रहें।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों को आगे के चरणों की तैयारी करने की जरूरत है — कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में पास उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा (विस्तृत चिकित्सा परीक्षा) में भाग लेंगें
रिजल्ट व आंसर की आएंगे साथ?
SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। जिसके बाद से अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही फाइनल आंसर की जारी करने वाला है।
एसएससी जीडी पंजीकरण
उम्मीदवार एसएससी जीडी 2021 परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर पंजीकरण कर सकते थे। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी पंजीकरण फॉर्म में कुछ विवरण डालने के लिए कहे गए थे जैसे
नाम
पिता का नाम
लिंग
जन्म की तारीख
वर्ग
ईमेल आईडी
फोन नंबर
स्थायी पता
बता दें, इस परीक्षा का रिजल्ट कल से कभी भी जारी हो सकता है।
रिक्तियों की संख्या पिछली बार से है कम
SSC GD 2021 परीक्षा में रिक्तियों की संख्या पिछले वर्ष की रिक्तियों की तुलना में बहुत कम थी। SSC कांस्टेबल 2021 परीक्षा में अधिसूचित रिक्तियों की संख्या केवल 25,271 है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 22,424 है और महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की संख्या 2,847 है।
25,271 पदों के लिए रिजल्ट जल्द
SSC GD 2021 परीक्षा के लिए विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या 25,271 है। एसएससी जीडी अधिसूचना 2021 ने आधिकारिक शैक्षणिक पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। आप भी आगामी नोटिफिकेशन के तहत इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ssc.nic.in पर जाएं।
लिखित परीक्षा परिणाम जल्द
एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 22,424 और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,847 रिक्तियों को जारी किया था। चूंकि इस परीक्षा की आंसर की जारी हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है, ऐसे में परिणाम अब कभी भी जारी हो सकते हैं।
इस साल फिर आ सकता है नोटिफिकेशन
ऑनलाइन आवेदन विंडो 31 अगस्त, 2021 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवार आवेदन शुल्क 2 सितंबर तक और ऑफलाइन 7 सितंबर तक जमा कर सकते थे। उम्मीदवारों को किसी भी अंतिम मिनट की गड़बड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन भरने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके, जो लोग आवेदन नहीं कर पाए थे वे इस साल आने वाले नोटिफिकेशन के लिए कर सकेंगे।
जीडी कांस्टेबल कट ऑफ
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि ये अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़ा कट ऑफ श्रेणी, राज्य के साथ-साथ भर्ती के लिए क्षेत्र (नक्सल, सीमावर्ती जिले, आदि) के लिए अलग-अलग होगा।
कभी भी रिजल्ट हो जाएंगे जारी
पहले सुझाव दिया था कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 का परिणाम जनवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। लेकिन किन्हीं वजह से ऐसा नहीं हो पाया, फिलहाल उम्मीदवारों का इंतजार होने वाला है खत्म। परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी अब फरवरी माह में कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट इसी माह संभव
सूत्रों के हवाले से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जनवरी में जारी होने थे, लेकिन किन्हीं वजह से इनमें देरी हुई, अब यह परिणाम फरवरी माह में जारी किए जा सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए यहां देखते रहें।
फाइनल आंसर की व परिणाम साथ में
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इसके लिए आंसर की भी जारी हो चुकी है, अब किसी भी समय फाइनल आंसर की व परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
ssc.nic.in पर आएगा नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा जल्द ही एसएससी जीडी परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ अन्य विभागों में काम करने का मौका मिलेगा।
जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 इसी माह
फरवरी माह आज से शुरू हो चुका है, अनुमान है कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) इसी माह में एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं वे जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन पा सकेंगे।
कट ऑफ की गणना
जीडी कांस्टेबल परीक्षा को पास करने के लिए कट ऑफ मार्क्स न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। कट ऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या, सीट की उपलब्धता, सीटों के लिए उम्मीदवारों के अनुपात, कठोरता के स्तर, अंकन मानदंड, आरक्षण पैटर्न के आधार पर तय किए जाएंगे।
इन आधार पर होगा चयन
एसएससी परिणाम के साथ कांस्टेबल जीडी कट ऑफ मार्क्स घोषित करेगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट
एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट पीडीएफ फॉरमेट में जारी किया जाएगा। जिसमें चयनितउम्मीदवारों के के नाम और रोल नंबर की लिस्ट जारी करेगा। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकेंगे।
न्यूनतम योग्यता अंक
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए सामान्य वर्ग के न्यूनतम योग्यता अंक 45% है।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एसएससी कांस्टेबल सीबीई परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 35% अंक निर्धारित किए गए हैं।
ओबीसी कैटेगरी के लिए यह 35% अंक है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह अधिकतम 33% निर्धारित किया गया है।
यहां देखें संभावित कट ऑफ
जीडी कांस्टेबल परिणाम के तहत श्रेणीवार कट ऑफ जारी किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 85-90 अंक हो सकता है। ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) 70-80 अंक, एससी (अनुसूचित जाति) 60-70 अंक, एसटी (अनुसूचित जनजाति) 60-65 अंक और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 70-73 अंक हो सकता है।
35 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2021 के तहत 25,271 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके अलावा, इस साल एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
लिखित के बाद होगा शारीरिक परीक्षण
सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
आंसर की से उत्तरों की कर सकेंगे तुलना
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परिणाम भर्ती के अगले दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करेगा। योग्यता सूची के अलावा, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना फाइनल आंसर की जारी होने पर कर सकेंगे। वे इसके जरिए अपने उत्तरों की तुलना कर सकेंगे।
फाइनल आंसर की भी होगी जारी
जीडी कांस्टेबल के परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं। रिजल्ट के घोषित होने के कुछ दिनों बाद ही फाइनल आंसर की जारी होने की संभावना है। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिणाम के साथ ही आंसर की जारी की जा सकती है।
पिछले साल हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2021 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी और उम्मीदवारों के पास उस पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय था।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 जल्द
उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए 100 रुपये जमा करने थे, जिनके ऑब्जेक्शन सही होंगे उनके ऑब्जेक्शन के आधार पर जरूरी बदलाव किया जाएगा और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिनके ऑब्जेक्शन सहीं होंगे उन्हें उनका ऑब्जेक्शन शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 परिणाम इसी माह
उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक किसी भी प्रश्न और उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन कर सकते थे। देखा जाए तो आज 1 माह हो चुका है, ऐसे में कभी भी फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। ssc official website पर आएगा नोटिफिकेशन।
जारी होने जा रहे हैं परिणाम
SSC GD 2021 की उत्तर कुंजी 24 दिसंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिए गए अपने उत्तर और उत्तर यहां देख सकते थे। अब जल्द ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, संभावना है साथ में परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
SSC GD 2021 आंसर की?
SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अस्थायी उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का अवसर प्रदान किया था जो कि 31 दिसंबर तक था। अब जल्द ही परीक्षा परिणाम व फाइनल आंसर की जारी किए जाने वाले हैं।
परिणाम व आंसर की साथ में
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी जीडी परीक्षा 2022 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। संभावना है कि परीक्षा के परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
SSC GD Constable Result 2021: ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी जीडी परीक्षा 2022 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी और उम्मीदवारों के पास उस पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय था।
SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द
31 दिसंबर को आपत्तियां उठाने का समय खत्म हो चुका है, और तब से लेकर अभी तक एक माह का समय बीत चुका है। अब एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 22 कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
SSC GD Constable Result 2021: इस वेबसाइट पर आएगा अपडेट
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर कड़ी नजर रखें। रिपोर्टों के अनुसार, मिड फरवरी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड जारी हो सकता है।

