अब इंजीनियरिंग के साथ मैनेजमेंट की पढ़ाई, BITS पिलानी ने लॉन्च किया बीई-एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम

Bits Pilani Launches 5 Year Be Mba Dual Degree: देश के प्रतिष्ठित संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani) ने 5 वर्षीय बीई-एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह कदम तकनीकी और मैनेजमेंट शिक्षा को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bits Pilani Launches 5 Year Be Mba Dual Degree: देश के प्रतिष्ठित संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों को बड़ा अवसर देते हुए दो नए कोर्स लॉन्च किए हैं। BITS Pilani द्वारा शुरू किए गए ये नए कोर्स छात्रों के लिए बेहतर करियर विकल्प खोलने वाले साबित हो सकते हैं। खासकर उन छात्रों के लिए जो पारंपरिक पढ़ाई से आगे बढ़कर तकनीक और मैनेजमेंट का संयोजन चाहते हैं, यह एक बड़ा अवसर है। इन कोर्स में 5 वर्षीय बीई-एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम और बीई इन फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। BITS Pilani ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए प्रोग्राम्स का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है, ताकि वे बदलते समय के साथ तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Bits Pilani Launches 5 Year Be Mba Dual Degree (Photo: BITS)

Bits Pilani Launches 5 Year Be Mba Dual Degree (Photo: BITS)

बीई-एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम

जानकारी के अनुसार, नया बीई-एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम 5 साल का होगा, जिसमें छात्र इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट दोनों की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे। इस तरह का कोर्स उन छात्रों के लिए खास है जो टेक्निकल ज्ञान के साथ बिजनेस और मैनेजमेंट स्किल भी विकसित करना चाहते हैं। यह कदम तकनीकी और मैनेजमेंट शिक्षा को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed