CBSE Re-Evaluation : जिन छात्रों के पास नहीं है आधार, वो कैसे करें री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई ?

How to apply for Re Evaluation without Aadhar : सीबीएसई ने री इवैल्युएशन के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन को जरूरी बताया है। मगर इस बीच छात्रों के मन में सवाल उठ रहा है कि बिना आधार के रीइवैल्युएशन के लिए कैसे अप्लाई करें...

CBSE Re Evaluation without Aadhar : सीबीएसई का री इवैल्युएशन पोर्टल खुल गया है। छात्र अब पोर्टल पर लॉगिन करके री इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस बीच सीबीएसई ने छात्रों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके अलावा बोर्ड ने छात्रों के लिए एक और अहम अपडेट जारी किया है, जिसमें उसने बताया कि इस पूरे प्रोसेस के लिए आधार वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। एक्स पर जानकारी देते हुए सीबीएसई ने कहा कि कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से आधार वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है। जिन बच्चों के पास आधार नहीं है, उनके माता-पिता, रिश्तेदार या अभिभावक के आधार विवरण का उपयोग किया जा सकता है। इस स्थिति में, आधार में दर्ज नाम, जन्म तिथि और लिंग उसी व्यक्ति का होना चाहिए, जिसके आधार नंबर का उपयोग किया जा रहा है।

CBSE Re-Evaluation

CBSE Re-Evaluation

अब आधार कार्ड जरूरी

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस बार आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) को शामिल किया गया है। हालांकि बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था की है जिनके पास स्वयं का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है। ऐसे छात्र अपने माता-पिता, अभिभावक या किसी निकट संबंधी के आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

End of Feed