बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन), सब-इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ रूप में होगा, जहां आपको अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक करना होगा। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर देखकर यह पता कर सकते हैं कि वे भर्ती के अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
BPSSC SI, ASI और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का रिजल्ट जारी
इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस में कुल 662 पदों को भरा जाना है। इनमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पद, सब-इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) के 78 पद और हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पद शामिल हैं।
कटऑफ भी जारी
आयोग ने रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ साथ अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कैटेगरी के निर्धारित कटऑफ अंक हासिल किए हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।
ASI और SI पदों के लिए सफल उम्मीदवारों को आगे मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। वहीं हवलदार इंस्ट्रक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में बुलाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के वो तीन राज्य जो एक साथ तीन देशों से सीमा साझा करते हैं? कम लोगों को है पता
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- BPSSC भर्ती परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर अपने संबंधित पद के रिजल्ट से जुड़े लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब उम्मीदवार PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाएं अपना रोल नंबर डालें।
- इसके अलावा इसी दस्तावेज में अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक भी देखे जा सकते हैं।
अब आगे क्या होगा?
SI और ASI भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद भर्ती के नियमों के अनुसार चयन के अन्य चरण पूरे किए जाएंगे। वहीं हवलदार इंस्ट्रक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब PET के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चरण की तारीख और उससे संबंधित निर्देशों के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 12 August History: इलाहाबाद की संधि क्या है? भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआत से क्या है इसका ताल्लुक
