Bihar Police Constable Exam Date 2023 New Date, Bihar Police Constable Exam Date 2023 in Hindi: खुशखबरी! बिहार पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम 2023 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार (CSBC) ने आज 11 जुलाई को इन परीक्षा तिथियों का ऐलान किया। इसी के साथ उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया जो री एग्जाम डेट्स को लेकर परेशान थे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे यहां से परीक्षा तिथियां व एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि देख सकते हैं।
Bihar Police Constable Exam Date 2023 New Date
नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।
| परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि | परीक्षा समय |
| 7 अगस्त, 2024 | 31 जुलाई, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
| 11 अगस्त, 2024 | 4 अगस्त, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
| 18 अगस्त, 2024 | 11 अगस्त, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
| 21 अगस्त, 2024 | 14 अगस्त, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
| 25 अगस्त, 2024 | 18 अगस्त, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
| 28 अगस्त, 2024 | 21 अगस्त, 2024 | दोपहर 12.00 बजे - दोपहर 2.00 बजे |
Bihar Police Constable Exam Date 2023 New Update
इससे पहले, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षाओं में कदाचार की रिपोर्ट के कारण परीक्षाएं अगली सूचना तक रद्द कर दी गई थीं।
Bihar Police Exam Date 2023 in Hindi
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 21,391 पुलिस कांस्टेबल पदों को भरना है। यह बिहार में होने वाली बड़ी सिपाही भर्ती में से एक है। उम्मीदवार अभी से तैयारी पर पूरा फोकस करें, क्योंकि इस परीक्षा के माध्यम से हजारों लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
Bihar Police Constable Exam Date 2023 Admit Card
नोटिफिकेशन के अनुसार प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड क्रमिक रूप से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सुबह 9.30 बजे अपने संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।
