Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की डेट का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि विभाग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसे वह लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर डाउनलोड कर पाएंगे।
Bihar Police Constable Admit Card 2026 (Photo -AI)
कितने पदों को भरने के लिए हो रही परीक्षा
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य में पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण में जाएंगे और इस चयन प्रक्रिया के आधार पर अंत में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।
कब जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड
सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पास लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करना है और हॉल टिकट डाउनलोड करना है।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - सबसे पहले उम्मीदवारों को सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2 - होमपेज पर आपको 'Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026' का सक्रिय लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी मांगी गई लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी।
स्टेप 4 - जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जारी एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
कब है बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026?
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 28 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा एक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 10 से 11 बजे के बीच पहुंचना है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
