Bihar Museum Internship 2026: बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, जानें हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड और कौन कर सकता है आवेदन

Bihar Museum Internship 2026: पटना में स्थित बिहार म्यूजियम में ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम निकाला गया है। यह एक पेड इंटर्नशिप है, जिसके लिए उम्मीदवार cmpratigya.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Museum Internship 2026: ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे या डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों, जो इस समय अपने करियर को नई दिशा देने के लिए इंटर्नशिप की तलाश में हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार की राजधानी पटना में स्थित बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। बता दें कि इस प्रोग्राम की शुरुआत बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत की गई है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही उन्हें एक तय स्टाइपेंड दिया जाएगा। आइए आपको इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताएं।

Bihar Museum Internship 2026

Bihar Museum Internship 2026 (Photo - AI)

चयनित उम्मीदवारों को इन क्षेत्रों में काम का मिलेगा मौका

बिहार म्यूजियम द्वारा इंटर्नशिप के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बात करें तो यहां दो प्रमुख रोल के लिए इंटर्नशिप निकाली गई है, जिसमें सोशल मीडिया असिस्टेंट (2 पद) और डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस रिपोर्टिंग (2 पद) शामिल है। हालांकि इस दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कला, संस्कृति, डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

End of Feed