बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में लाइव क्लासेस, NEET-JEE की मिलेगी फ्री कोचिंग

बिहार सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 16 जुलाई 2026 से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में लाइव क्लासेस की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में NEET, जेईई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग भी दी जाएगी।

बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' पहल के तहत 16 जुलाई 2026 से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में लाइव क्लासेस की शुरुआत की जा रही है। इसकी जानकारी बिहार के सीएम सम्राट चौधरी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को लाइव क्लासेस के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्टडी सपोर्ट, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, ऑनलाइन नोट्स और मॉक टेस्ट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, छात्र इसी प्लेटफॉर्म के जरिए JEE, NEET और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। बता दें कि जुलाई के अंत तक पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों में इस सेवा को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

NEET-JEE की मिलेगी फ्री कोचिंग

बिहार के सरकारी स्कूलों में मिलेगी नीट-जेईई की फ्री कोचिंग (Photo - AI)

गरीब बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए सरकार पटना के 10 मॉडल स्कूलों में JEE और NEET की बिल्कुल मुफ्त कोचिंग (Free Coaching) शुरू कर रही है। आने वाले समय में इस मुफ्त कोचिंग सुविधा का विस्तार राज्य के 146 मॉडल स्कूलों तक किया जाएगा। इस फैसले से हजारों गरीब छात्र, जो आर्थिक कारणों के चलते अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं उन्हें सहायता मिलेगी।

End of Feed