Bihar Education: सरकारी स्कूलों के टीचर अब कोचिंग नहीं चला पाएंगे, बिहार सरकार ने दिया सख्त आदेश

Bihar Education: बिहार में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक अब किसी कोचिंग सेंटर, प्राइवेट ट्यूशन या किसी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान में नहीं पढ़ा सकते।

Bihar Education News: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों की पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक अब किसी कोचिंग सेंटर, प्राइवेट ट्यूशन या किसी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान में नहीं पढ़ा सकते। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी।

Bihar Education

बिहार में सरकारी स्कूलों के टीचरों पर कोचिंग चलाने पर रोक (Image - chatgpt)

माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय आर. ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ सालों में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक बड़ी संख्या में टीचरों की भर्ती हुई है। अब स्कूलों में टीचर की कमी नहीं है। सरकार टीचरों की ट्रेनिंग पर भी ध्यान दे रही है, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

End of Feed