Bihar DElEd Admission 2025 Registration: बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन 29 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को bsebdeled.com पर जाकर पंजीकरण करने की जरूरत होगी। इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, कौन व कब तक कर सकता है आवेदन जानने के लिए खबर देखें
बिहार डीएलएड एडमिशन 2025
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) खोल दिया है।
Bihar DElEd Admission 2025 Last Date
उम्मीदवार 5 दिसंबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं और फीस का भुगतान कर सकते हैं।
कब आएगी पहली सिलेक्शन लिस्ट
Bihar DElEd Admission 2025 Notification के अनुसार, पहली सिलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को जारी की जाएगी, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट के कई राउंड होंगे। NCTE से अप्रूव्ड सरकारी और प्राइवेट टीचर-ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में लगभग 30,800 सीटें भरी जाएंगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 पास
- जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए कम से कम 50% मार्क्स जबकि SC, ST और PwD कैंडिडेट के लिए 5% छूट।
- एडमिशन के लिए कम से कम उम्र 17 साल
- केवल वही कैंडिडेट काउंसलिंग-कम-सीट अलॉटमेंट राउंड में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल हैं जिन्होंने DElEd जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) क्वालिफाई किया है।
Bihar DElEd Admission 2025 Online Apply करने के लिए आपको bsebdeled.com पर जाना होगा।
यह काउंसलिंग 2025-27 एडमिशन साइकिल का आखिरी फेज है, जो बोर्ड द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिनों बाद आ रही है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी के साथ अलॉटेड इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। बोर्ड ने एडमिशन कन्फर्मेशन के लिए ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट किए हैं:
- क्लास 10 और 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- DElEd JET 2025 स्कोरकार्ड और अलॉटमेंट लेटर
- आधार कार्ड या वैलिड फोटो ID
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ ST/ EWS/ BC/ EBC), अगर लागू हो
- पिछले इंस्टिट्यूट से जारी ट्रांसफर सर्टिफिकेट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट-साइज फोटो
2025–27 बैच के लिए एडमिशन फाइनल करने से पहले इंस्टिट्यूट डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन करेंगे।
