Bihar CSBC Fireman PET 2022: जारी हुआ बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:21 PM IST

Bihar Fireman Recruitment 2022, Bihar CSBC Fireman PET 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। बिहार फायरमैन पीईटी के लिए एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2022 से पर उपलब्ध रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल जारी
  • csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
  • 5 सितंबर को जारी हुआ था लिखित परीक्षा का रिजल्ट

Bihar Fireman Recruitment 2022, Bihar CSBC Fireman PET Schedule 2022 at csbc.bih.nic.in: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से बिहार फायरमैन पीईटी शेड्यूल चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC Bihar Fireman PET Schedule

बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 नवंबर 2022 से आयोजित की जाएगी। ‌इसके लिए एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख समय और स्थान की सूचना प्रवेश पत्र पर दर्ज होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें। ‌

End of Feed