बिहार बोर्ड की फ्री JEE-NEET कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2027-29 के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2027-29 के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 है। चयन के लिए परीक्षा 6 दिसंबर को संभावित है। इस दो वर्षीय कार्यक्रम में छात्रों को पढ़ाई के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। खास बात यह है कि पटना में आवासीय और राज्य के नौ प्रमंडलीय केंद्रों पर गैर-आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है।

Bihar Boards free JEE NEET coaching application begins

बिहार बोर्ड की फ्री JEE-NEET कोचिंग के लिए आवेदन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

पटना में रहने वाले चयनित विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और भोजन की सुविधा मुफ्त होगी। यहां करीब 50 छात्र और 50 छात्राओं का बैच बनाया जाएगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में भी गैर-आवासीय कोचिंग मिलेगी।

End of Feed