Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के डमी एडमिट कार्ड किए जारी, 7 नवंबर तक करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने ये एडमिट कार्ड छात्रों की ओर से रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म में भरी गई जानकारी के आधार पर तैयार किए हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती दिखाई देती है तो समय रहते उसे ठीक करा लें।

Bihar Board Dummy Admit Card 2027

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के डमी एडमिट कार्ड किए जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर या विषय से जुड़ी जानकारी में गलती होने पर छात्र अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान के प्रमुख के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कराया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि अपने नाम या माता-पिता के नाम में पूरी तरह बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed