Bihar Board 12th Result 2025 online Marks Verification: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना ने आज 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। बीएसईबी बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर इंटर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया। छात्र अपने रिजल्ट में हर एक डिटेल अच्छी तरह चेक कर लें। अगर मार्कशीट में कुछ भी गड़बड़ नजर आए तो सुधार करवाने का तरीका देखें
BSEB Bihar Board 12th Result 2025
Bihar Board result verification 12th class: ऐसे करें सुधार
अगर आपकी बिहार बोर्ड 12th मार्कशीट में कुछ गलत छपा है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार बोर्ड रिजल्ट वेरिफिकेशन ऑनलाइन अप्लाई करना होगा-- बिहार बोर्ड डिजिलॉकर वेबसाइट biharboardonline.com/DigitalLocker पर जाएं।
- होम पेज पर Online Verification का लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- अब रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डिटेल भरकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
- ध्यान रखें कि ये प्रक्रिया आपको अपने स्कूल के माध्यम से पूरी करवानी होगी। इसलिए सबसे पहले स्कूल में संपर्क करें।
BSEB Inter result 2025 re checking apply: बिहार बोर्ड रिजल्ट रीचेक
अगर आपको लग रहा है कि आपको किसी भी विषय की परीक्षा में कम अंक मिले हैं तो आप बिहार बोर्ड रिजल्ट रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं-- सबसे पहले अच्छी तरह अपना बिहार इंटर रिजल्ट 2024 चेक करने के बाद अगर आप किसी सब्जेक्ट की कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, तो अपने स्कूल से संपर्क करें।
- स्कूल के जरिए Bihar Board 12th Rechecking के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
- इसकी तारीख की घोषणा बोर्ड करेगा। लास्ट डेट तक जो आवेदन मिलेंगे, उनकी कॉपियों की दोबारा जांच होगी और संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बता दें, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज दोपहर कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा की। बोर्ड रिजल्ट को interresult2025.com और
interbiharboard.com से देखा जा सकता है।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के बारे में
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।
