The Bihar School Examination Board (BSEB) Bihar Board class 12 result 2023 की घोषणा कर दी गई है, ऐसी अफवाह इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हो गई है। यदि आप भी बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र हैं और बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, तो आप भी सावधान हो जाइये। वास्तविकता यहां से चेक करें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा, और जानें क्या है वायरल फोटो की सच्चाई
बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम तिथि जारी (Viral PIC)
सबसे पहले यह जानें वायरल फोटो में क्या लिखा है?
''श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग कल दिनांक 16 मार्च 2023 को अपराह्न 3 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा''
यह रही वायरल फोटो
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डेट
अब बता दें, यह फेक फोटो है क्योंकि आधिकारिक पेज पर इस तरह की कोई जानकारी नहीं आई है, और इस वायरल फोटो के फेक होने का दूसरा कारण यह है कि इसमें लिखा हुआ है कि ''शिक्षा विभाग कल यानी 16 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा'' तो बता दें कल 16 नहीं बल्कि 15 मार्च है।
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2023 Kab Aayega इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही है, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का समापन 11 फरवरी, 2023 को हुआ था, जबकि यह परीक्षाएं 1 फरवरी को शुरू हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड अक्सर परीक्षा के समापन के 40 दिनों में रिजल्ट जारी कर देता है।
अब चूंकि 11 फरवरी के बाद के 40 दिन जोड़ेंगे तो तिथि आएगी 23 मार्च की। यानी 23 मार्च के अंदर कभी भी बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम जारी हो सकता है। एक बार BSEB Inter Result 2023 जारी होने के बाद बिहार बोर्ड 2023 के छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से अपना स्कोर देख व डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Board class 12 result जारी होने के बाद एक हफ्ते के अंदर BSEB Matric Result 2023 की घोषणा कर दी जाएगी। बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 देने वाले छात्रों की सलाह है कि पुख्ता जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल को समय समय पर देखते रहें।
