Bihar Board 12th Inter Result Out Soon Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें कम्पार्टमेंट एग्जाम को लेकर क्या है व्यवस्था

Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Bihar Board 12th Inter Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board 12th Result 2024

Bihar Board 12th Result 2024

Bihar Board 12th Result 2024: इस तारीख से पहले जारी होगी रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1304352 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें, छात्रों की संख्या 677921 और छात्राओं की संख्या 626431 रही। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटर का रिजल्ट होली यानी 25 मार्च के पहले जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

End of Feed