Bihar Board 12th Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल छात्र न हों निराश, इन तरीकों से हो सकते हैं पास

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं में एक यो दो विषयों में पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का मौका मिलेगा, जिससे उनका यह साल बर्बाद नहीं जाएगा।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025

BSEB 12th Inter Compartment Exam 2025: फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक यो दो विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का मौका मिलेगा, जिससे उनका यह साल बर्बाद नहीं जाएगा। दरअसल, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं, अगर आपको अपनी कॉपी पर भरोसा है और नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो आप कॉपी रीचेकिंग के लिए दे सकते हैं।इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed