एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2026 Updates: जारी हुआ बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, biharboardonline.com से ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th result 2026 Matric Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

Bihar Board 10th Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा

Bihar Board 10th result 2026 Matric Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट देखने के लिए वैकल्पिक वेबसाइट्स भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं, ताकि अधिक ट्रैफिक के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना बिहार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया है, जिससे समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध रखने पर जोर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का रिजल्ट छात्रों के लिए एक अहम पड़ाव है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और रिजल्ट जारी होते ही अपना स्कोर चेक करें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट करें।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी रख सकते हैं।

टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी घोषित करेगा। पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड देश के सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाले बोर्ड्स में शामिल रहा है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में आसानी होती है। बिहार बोर्ड ने 23 मार्च को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है और 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article