Bihar Board 10th Result 2026: 13 मार्च तक 10वीं की कॉपी चेकिंग हो जाएगी पूरी? जानें कब आएगे नतीजे

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच BSEB ने मूल्यांकन प्रक्रिया 13 मार्च तक पूरी करने की डेडलाइन दे दी है। अगर इस डेट तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा संपन्न होने के बाद पूरे राज्य में मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि कक्षा 10वीं की आंसर की जांच 2 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि छात्रों के परीक्षा नतीजे की समय से घोषणा की जा सके। इस समय 15 लाख से अधिक छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन भी करीब आ गई है। BSEB के सख्त आदेश हैं कि डेडलाइन से पहले 10वीं क्लास बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।

Bihar Board 10th Result 2026

13 मार्च तक 10वीं की कॉपी चेकिंग हो जाएगी पूरी? (Photo-Canva)

क्या है मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि

जैसे की हमने अभी बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू की गई थी। बोर्ड ने इसे पूरा करने के लक्ष्य यानी डेडलाइन 13 मार्च तय की है। बोर्ड का आदेश है कि किसी भी तरह से मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि समय से छात्रों का परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाए। अगर समय से मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा मार्च के अंतिम सप्ताह तक कर दी जाएगी।

End of Feed