LIVE

Bihar Board Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th 12th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड किसी भी वक्त इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन न 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की 3 मार्च को जारी की गई और स्टूडेंट्स को 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया।

Bihar Board 12th Result 2023 Date: मार्च की इस डेट तक आ सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रक्रिया 12 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद बोर्ड जल्द ही 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रिजल्ट मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

MAR 13, 2023 08:40 IST

Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड का पासिंग क्राइटीरिया

बिहार एजुकेशन बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने की जरूरत है। हालांकि भाषा विषयों में पास होने के लिए 30 फीसदी उत्तीर्ण अंक होने चाहिए।
MAR 13, 2023 04:29 IST

Bihar Board Result 2023: टॉप 20 छात्रों का होता है टॉपर्स वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड की ओर से मैट्रिक के टॉप के 20 छात्रों को बुलाया जाता है और इसके लिए एक कमेटी भी होती है जिसका गठन किया जाता है। यह समिति बारीकी से टॉपर्स के लिए वेरिफिकेशन करती हैं।
MAR 12, 2023 20:58 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE - ऑफलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को 'BIHAR12' या 'BIHAR10' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।
MAR 12, 2023 20:41 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE - एक साथ जारी होगा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था।
MAR 12, 2023 20:13 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE -13.18 लाख स्टूडेंट्स को इंटर रिजल्ट का इंतजार

बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
MAR 12, 2023 19:53 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE -बिहार बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी करने वाला है। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था।
MAR 12, 2023 19:33 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE -12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया का काम आज यानी 12 मार्च को पूरा कर लिया गया है। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं घोषित की गई है।
MAR 12, 2023 19:19 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE -बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट पहले होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार स्टूडेंट्स बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
MAR 12, 2023 19:07 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE - ध्यान रखें ये बात

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
MAR 12, 2023 18:50 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 LIVE - किसके लिए होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
MAR 12, 2023 18:07 IST

Bihar Board 12th Result 2023: अलग अलग जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी किए जाने की पूरी संभावना है। बता दें कि परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
MAR 12, 2023 17:49 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Live - इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा
MAR 12, 2023 17:02 IST

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।आधिकारिक वेबसाइट पर दिए रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।अब अपना रोल कोड और रोल नंबर भरकर सब्मिट करें।सब्मिट का बटन क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपका रिजल्ट खुलेगा।अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल लें।
MAR 12, 2023 16:38 IST

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट

बिहार एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MAR 12, 2023 16:06 IST

Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड के पिछले साल के टॉपर

बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 जारी किए जाने की उम्मीद है। बीते साल इंटरमीडिएट में आर्ट विषय से 96.40 फीसदी अंकों के साथ संगम राज टॉपर थे। इसके अलावा साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ता 94.60 प्रतिशत और सौरव कुमार 94.40 प्रतिशत के साथ टॉप पर थे।
MAR 12, 2023 14:22 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: 12 मार्च को खत्म हो सकता है मूल्यांकन

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की कापियों का मूल्यांकन 12 मार्च को खत्म होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद टॉपर्स के इंटरव्यू सहित रिजल्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम को अंजाम दिया जाएगा।
MAR 12, 2023 14:01 IST

Bihar Board 12th Result 2023: इन वेबसाइट से चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
MAR 12, 2023 13:52 IST

Bihar Board 12th Result: बीते साल 80 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा

बिहार एजुकेशन बोर्ड साल 2022 में लगभग 80.15 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को पास किया था। बीएसईबी की ओर से जल्द बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड रिजल्ट 16 मार्च, 2022 को बिहार बोर्ड, पटना की ओर से घोषित किया गया था।
MAR 12, 2023 13:10 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Date: जल्द जारी होगी बिहार बोर्ड रिजल्ट की डेट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और bihar.indiaresults.com से डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसी संभावना है कि बीएसईबी जल्द BSEB Inter रिजल्ट की डेट को लेकर घोषणा करेगा।
MAR 12, 2023 12:36 IST

Bihar Board 12th Result 2023: क्या हैं बिहार बोर्ड के पासिंग मार्क्स?

बिहार एजुकेशन बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से किसी भी समय जारी किया जा सकता है। छात्रों को भाषा विषयों में में 30 फीसदी पासिंग मार्क्स और बाकी सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे।