Bihar BEd CET Entrance Result 2024: बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार के कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को बिहार Bihar BEd CET की ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 29 सितंबर 2024 को किया गया। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 सितंबर 2024 तक का समय मिला था। परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Bihar BEd CET Entrance Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updats के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar BEd CET Entrance Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar BEd CET Entrance Result 2024 Direct Link यहां डायरेक्ट करें चेक।
इन कॉलेजों में होगा एडमिशन
- बैद्यनाथ शुक्ल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली, बिहार- 100 सीटें
- बसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बिहार- 100 सीटें
- माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढी, बिहार- 100 सीटें
- शहीद प्रमोद बी.एड. कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बिहार- 100 सीटें
