एजुकेशन

Bihar BEd CET 2024 Date: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम, इन यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन

Bihar BEd CET 2024 Exam Date: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मई 2024 को शुरू हुई थी। अब प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इस साल प्रवेश परीक्षा ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, LNMU Darbhanga द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर देख सकते हैं।

Image

Bihar BEd CET 2024 Date

Photo : Times Now Digital

Bihar BEd CET 2024 Exam Date: बिहार में टॉप बीएड कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET 2024) की तारीख घोषित हो गई है। इस साल प्रवेश परीक्षा ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, LNMU Darbhanga द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम की डिटेल्स यहां देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजम जून माह में होगा। इसका एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी होगा।

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आज यानी 28 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स 1 जून से 4 जून 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून 2024 को होगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 17 जून 2024 को जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar BEd CET Admit Card 2024 ऐसे करे डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब Bihar B.Ed. Common Entrance Test Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

इन शहरों में होगी परीक्षा

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, LNMU की तरफ से 2 साल के बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून माह में ही होगा। यह परीक्षा आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मेधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एग्जाम सेंटर की डिटेल्स एग्जाम से पहले जारी कर दी जाएगी। यूनिवर्सिटी की लिस्ट आगे देख सकते हैं।

Bihar BEd Admission University List

  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
  • मुँगेर विश्वविद्यालय, मुँगेर
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
  • पटना विश्वविद्यालय, पटना
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
  • तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article