Best Career Without Maths : अकसर छात्रों को लगती है कि बिना मैथ्स के करियर बना पाना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा। छात्र ये सोचकर परेशान हो जाते हैं कि अगर उन्होंने 11वी और 12वी में मैथ्स नहीं लिया तो फिर उनके पास करियर के अच्छे ऑप्शन नहीं बचेंगे। लेकिन सच्चाई तो ये है कि आजकल के दौर में स्किल और क्रिएटिविटी ज्यादा मायने रखती है। ऐसे कई सारे करियर ऑप्शन हैं, जहां मैथ्स की जरूरत बहुत कम या फिर बिल्कुल भी नहीं होती है। लेकिन सच्चाई तो ये है कि आज के दौर में स्किल और क्रिएटिविटी ज्यादा मायने रखती है। कई ऐसे करियर ऑप्शन हैं, जहां मैथ्स की जरूरत बिल्कुल कम या फिर नहीं होती और फिर भी अच्छी सैलरी और ग्रोथ मिलती है।
Best Career without maths
ये करियर ऑप्शन हो सकता है बेस्ट
अगर आपको लिखने, बोलने या फिर कैमरे के सामने बोलने का शौक है तो पत्रकारिता या फिर मीडिया एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज डिजिटल मीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और न्यूज पोर्टल्स के दौर में कंटेंट क्रिएटर, एंकर, रिपोर्टर और सोशल मीडिया मैनेजर की काफी डिमांड है। इसमें आपकी भाषा और प्रेजेंटेशन स्किल्स सबसे ज्यादा काम आती है।
तेजी से बढ़ रही ये इंडस्ट्री
इसके अलावा डिजाइनिंग और फैशन इंडस्ट्री भी तेजी से बढ़ रही है। ग्राफिक डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर और वीडियो एडिटर जैसे प्रोफेशन में क्रिएटिविटी की काफी जरूरत होती है। मैथ्स की नहीं। अगर आपको नए आइडिया और आर्ट पसंद है तो ये फील्ड आपके लिए शानदार साबित हो सकती है।
बिना मैथ्स वाला करियर ऑप्शन
आज के समय में हेल्थ सेक्टर में भी बिना मैथ्स वाले करियर ऑप्शन मौजूद हैं। नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नीशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और साइकोलॉजी जैसे कोर्स छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में नौकरी की स्थिरता भी काफी अच्छी मानी जाती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी मैथ्स जरूरी नहीं है। SSC, रेलवे, पुलिस और बैंकिंग के कई पदों पर राज्य सरकारी की भर्तियों मे बेसिक मैथ्स ही पूछी जाती है। अगर आपकी जनरल नॉलेज और भाषा अच्छी है तो फिर आप इन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।
टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट
टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट भी आज युवाओं के बीच लोकप्रिय करियर बन चुका है। होटल इंडस्ट्री, एयरलाइन्स, ट्रैवल कंपनियों और इवेंट मैनेजमेंट में अच्छे मौके मिलते हैं। यहां पर कम्यूनिकेशन स्किल और पर्सनैलिटी ज्यादा जरूरी होती है। इसलिये अगर आपने मैथ्स नहीं ली है तो फिर घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अपने इंट्रस्ट और स्किल के हिसाब से सही दिशा चुनकर आप भी शानदार करियर बना सकते हैं। आज की दुनिया में सफलता सिर्फ मैथ्स से नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और हुनर से मिलती है।
