बेनेट यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, देश में AI क्रांति को मिलेगा बढ़ावा

Bennett University: भारत के आर्थिक विकास को आकार देने में एआई एजुकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, बेनेट यूनिवर्सिटी ने स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य फंडामेंटल रिसर्च, इनोवेशन और एआई लीडर्स को प्रोत्साहन देकर एआई के क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

Bennett University: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था को बदल रहा है बल्कि उत्पादकता के साथ ही आय और वैश्विक विकास को भी बढ़ावा दे रहा है। भारत के आर्थिक विकास को आकार देने में एआई एजुकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, बेनेट यूनिवर्सिटी ने स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च किया है। भारत के एआई मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप ही इस पहल का उद्देश्य फंडामेंटल रिसर्च, इनोवेशन और एआई लीडर्स को प्रोत्साहन देकर इस क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

Bennett University

Bennett University

एआई क्रांति को मिलेगा बढ़ावा

एआई शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, टाइम्स ग्रुप के एमडी और चांसलर, श्री विनीत जैन (Mr. Vineet Jain) ने कहा कि स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत में एआई क्रांति को बढ़ाने में अग्रणी है। आने वाले समय में एआई एजुकेशन की मदद से हर क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादकता में सुधार होगा। साथ ही तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था की मांगों को पूरा करने में एआई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

End of Feed